फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के दौरान पुलिस रही असहाय

Tue, 15 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल बाईपास चौराहे पर तब तक हंगामा चला तब तक पुलिस बल असहाय दिखा। एक ओर सत्ताधारी दल के समर्थक युवक थे तो दूसरी ओर महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा में शामिल युवक एवं क्षत्रिय समाज के अन्य लोग थे। पुलिस अधिकारियों की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वे मामले में दखल दें।
विज्ञापन

सपा समर्थक युवकों द्वारा बाइक तोड़ने के बाद बाईपास चौराहे पर एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान पुलिस असहाय नजर आई। सपा समर्थक युवक क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा लगाए होर्ड़िग फाड़ते रहे और पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे। इस दौरान युवकों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया। चौराहे पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उच्चाधिकारियों को लगातार घटनाक्रम की फोन पर जानकारी देने में लगे रहे। पुलिस और अधिकारियों ने काफी देर तक न तो जाम खुलवाने का प्रयास किया और न ही युवकों से अलग हटने को कहा। इस घटना से पहले शोभायात्रा के शुरू होते ही दो दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक सड़कों पर नारेबाजी करते रहे। नगर के प्रमुख मार्गों सहित गलियों में भी बाइक सवार युवक नारेबाजी करते हुए गुजरे। कई स्थानों पर बाइक सवार युवकों ने सपा के विरोध में भी नारेबाजी की। नारेबाजी से शोभायात्रा में शामिल कई बुजुर्ग भी असंतुष्ट नजर आए।

नेतृत्व विहीन रहे हंगामा करने वाले
सपा समर्थक पोस्टर फाड़ने वाले बाइक सवार हों अथवा महाराजा तेज सिंह के होर्ड़िग फाड़ने वाले सपा समर्थक। दोनों ही नेतृत्व विहीन थे। जाम लगाने वाले सपा समर्थकों का किसी ने भी नेतृत्व नहीं किया। नारेबाजी करते हुए सड़कों से गुजरे बाइक सवार युवक भी नेतृत्व विहीन थे। लोगों का कहना है कि किसी भी आयोजन के दौरान नेतृत्व न होने से हंगामा और बवाल की स्थिति बन जाती है। युवक किसी भी दल के समर्थक हों उनको दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें