फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं से वंचित नगला खरा

Fri, 30 Aug 2013 05:34 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र के गांव नगला खरा के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 1800 की आबादी वाले इस गांव में अभी तक सड़क, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री से विकास कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगला खरा के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक शाक्य से विकास की मांग की है। उन्होंने कहा कि भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर बनी तहसील मुख्यालय से सटा गांव नगला खरा जिसकी मात्र एक किलोमीटर की दूरी है। फिर भी गांव प्रशासनिक अपेक्षाओं का शिकार बना हुआ हैै। पीछे से मैनपुरी रोड से ग्राम बनहार जीटी रोड कुरावली के संपर्क मार्ग के बीच में स्थित है। गांव से जाने वाली सड़क 10 वर्ष पूर्व बनी थी। मानकों के विपरीत बनी सड़क वर्तमान समय में पूरी तरह टूट चुकी है। 15 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय होता है। ग्रामीण आशाराम ने बताया कि गांव की कच्ची सड़क होने से काफी परेशानी होती है। वहीं बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चुन्नूपाल ने बताया कि गांव की सड़क के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सफाई न होने से गांव में गंदगी रहती है। विकास की मांग करने वालों में जयंती, रामदास, मिट्ठूलाल, हाकिम सिंह, मनोज, विकास, आदेश, संदीप, कप्तान, राजीव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें