फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चाचा चला रहे भतीजे की सरकार’

Sun, 11 Aug 2013 05:33 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी/बेवर/भोगांव। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। अखिलेश यादव को आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेबस मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि चाचा भतीजे की सरकार चला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अराजकता को बढ़ावा दिया है। सपा सरकार के कार्यकाल में डीएसपी से लेकर सिपाही तक 40 पुलिस कर्मियों की हत्या हो चुकी है। थाने पुलिस अधिकारी नहीं सपा कार्यकर्ता चला रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने किशनी क्षेत्र के ग्राम कुम्हौल में ग्राम प्रधान अशोक शाक्य की हत्या पर दुख जताया। वहीं कार्यकर्ताओं ने शहर के राधारमण रोड पर एक प्रतिष्ठान पर उनका अभिनंदन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार में कई सुपर सीएम हैं। शिवपाल सिंह यादव और आजम खां सीएम के प्रमुख दावेदार थे।
सपा सरकार में अराजकता का आलम यह है कि सपा कार्यकर्ता हवालात तोड़कर अपराधियों को निकाल लेते हैं। गोंडा में पशु तस्कर पकड़ने पर क्षेत्र के राज्यमंत्री और चेयरमैन के इशारे पर एसपी का तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं पर लगाम लगाने वाली आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कर दिया गया। जब ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों के साथ ऐसी कार्रवाई होगी तो आखिर ईमानदार अधिकारी क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अशोक शाक्य की हत्या के मामले को विधानसभा और विधान परिषद में पूरी शिद्दत के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर विधान परिषद में मुख्य सचेतक सुनील चित्तौड़, एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डाक्टर संघमित्रा मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया विद्याराम मुनीम, राजीव शाक्य आदि मौजूद थे। वहीं बेबर में स्वामी प्रसाद मौर्य का बसपा नेता राजू गुप्ता, सतेंद्र पाल के घर पर अभिनंदन किया गया। वहीं सपा नेता गोविंद दीक्षित ने राजू गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, आदर्श गुप्ता, श्रीकृष्ण अध्यापक मौजूद थे। वहीं भोगांव में मुरलीनगर और शिव वाटिका में स्वामीप्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें