फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे युवक को गोली मारी

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में खेत पर जा रहे एक युवक को गांव के ही लोगों ने गोली मार दी। फायरिंग की आवाज पर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। आनन फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ के सलेमपुर पढ़ीना निवासी अजय कुमार यादव (22) पुत्र अजंट सिंह गुुरुवार सुबह आठ बजे घर से खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचने पर राजू, अशोक पुत्रगण शिवराम यादव, इंद्रपाल, श्रीकि शन पुत्र गुलाब सिंह ने उसे घेर लिया। तमंचों से उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिवारीजनों ने घायल अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। अजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात गांव में रामशरण की पत्नी जयदेवी की तेरहवीं थी। यहां अजय का शिवराम से विवाद हो गया था। पिता से विवाद के बाद उसके पुत्रों ने साथियों की मदद से अजय पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश मेें छापे मारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें