फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न खड़ंजे ऐसा है ये लोहिया ग्राम

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर खेड़ा। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत बरा सूरजपुर वर्ष 2013 के लिए लोहिया ग्राम में चयनित हुआ है। इसके बाद भी यहां विकास कार्य के नाम पर प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में मक्खनपुर, बरा सूरजपुर, नंगला दुली, मिसौरा आदि गांव शामिल हैं। इसमें मक्खनपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गांव में विद्युतीकरण नहीं कराया जा रहा है। गांव के बाहर ही केवल सड़कों पर पोल लगा दिए गए हैं। ग्रामीण धनीराम का कहना है कि जब लोहिया ग्राम में चयन हुआ है तो पूरे गांव में विद्युतीकरण होना चाहिए। ठेकेदार मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम भोगांव वीके अग्रवाल से शिकायत की तो उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। इसके बाद अभी तक गांव में न तो खंभे लगे और न ही तार खिंचे हैं। ग्रामीण धनीराम राजपूत, लज्जाराम राजपूत, दम्मीलाल, कुसमादेवी वर्मा, दामोदर सिंह, दाताराम, नंदकिशोर, शिवशंकर, पुष्पेंद्र सिंह, विपिन राजपूत, सुषमादेवी, विनीता आदि ने गांव में विद्युतीकरण की मांग की है।
-------
शिवपालपुर में 15 दिन से अंधेरा
आलीपुर खेड़ा (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव शिवपालपुर में 15 दिन से अंधेरा है। यहां रखा 36 केवीए का ट्रांसफारमर पिछले 15 दिन से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। गांव में 42 लोगों ने कनेक्शन ले रखे हैं। सभी नियमित रूप से बिल का भुगतान भी करते हैं। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार राजपूत, रोशनलाल, अतर सिंह, देवेंद्र सिंह, तिलक सिंह राजपूत, रामलड़ैत राजपूत, कालिका प्रसाद आदि ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

--------
बगैर कनेक्शन रोशन हो रहे दो गांव
आलीपुर खेड़ा। आलीपुर खेड़ा ग्राम पंचायत को 2009-10 में अंबेडकर ग्राम घोषित किया गया था। इसके तहत क्षेत्र के दो गांवों लखनपुर और महमूदपुर में विद्युतीकरण करवाया गया। तीन वर्ष बीतने के बाद अभी तक एक भी कनेक्शन यहां के निवासियों ने नहीं लिया है। यह और बात है कि घर-घर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।
--------
विकाश के नाम पर कुछ भी नहीं
भोगांव। सूरजपुर तक आने-जाने वाले मार्गों की दशा खराब है। जलभराव रहने से लोगों को परेशानी रहती है। गांव को ग्राम जसनपुर एवं जीटी रोड से जोड़ने वाले दो संपर्क मार्ग हैं फिर भी ग्राम में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। गांव के संतोेष कुमार, तारा सिंह, चंद्रपाल, सुनील कुमार, चंद्रभान लोधी, देवी दयाल, तेज सिंह, मोतीलाल आदि ने बताया कि तहसील, थाना दिवस और जनप्रतिनिधियों से कई बार विकास की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम वीके आनंद ने गांव वालों को विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें