फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगला खरा में दलित युवक ने पिछड़े वर्ग की युवती से शादी कर ली। इसके बाद से युवक के परिवार का उत्पीड़न किया गया और लूटपाट भी की गई। इस मामले की शिकायत एससीएसटी से की गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष ने एसपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

नगला खरा निवासी संदीप जाटव ने गांव के पिछड़े वर्ग के एक परिवार की युवती से शादी कर ली है। उसके बाद से दलित परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संदीप के परिवार सहित अन्य दलित परिवार गांव से पलायन कर गए हैं। संदीप के चाचा सतीश ने एससीएसटी आयोग में शिकायत की थी कि पुलिस की शह पर दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, मुकेश, रामभरोसे, राजीव, रणजीत, वीरीसिंह, कमलादेवी ने उसके घर में घुसकर सोने के जेवर, फ्रिज, टीवी, दो भैंस लूट ले गए हैं।
आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सतीश का आरोप है कि पुलिस आयोग के आदेश का पालन नहीं कर रही है। सीओ भोगांव आरएन कुशवाहा का कहना है कि सतीश की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच में अगर मामला सही पाया जाता है तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें