फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में शीघ्र तैनात होंगे 51 नए शिक्षक

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के दूरस्थ इलाकों में बंद और एकल विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर शासन गंभीर है। शासन के निर्देश पर डायट भोगांव पर बीटीसी 2004 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 51 आवेदकों से विकल्प पत्र भरवाए गए। जिले के पांच विकास खंडों में शिक्षकों की कमी चल रही है। इन्हीं विकास खंडों के विद्यालयों में इन्हें शीघ्र ही तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बंद और एकल विद्यालयों को खोलने के लिए बीटीसी 2004 का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आवेदकों की तैनाती के निर्देश शासन ने दिए हैं। बीएसए वीरपाल सिंह यादव और डायट प्राचार्य आरएस बघेल ने 51 आवेदकों से विकल्प पत्र भरवाए। प्रत्येक आवेदक को तीन विकल्प भरने को कहा गया। इन्हीं विकल्पों के आधार पर शीघ्र इनकी तैनाती की जाएगी।
डायट प्राचार्य बघेल ने बताया कि विकल्प पत्र विकास खंड घिरोर, किशनी, जागीर, करहल और बरनाहल क्षेत्र के विद्यालयों में समायोजन के दौरान कम शिक्षक गए थे। इन विकास खंडों में शिक्षकों की कमी है। इसीलिए इनके लिए विकल्प पत्र भरवाए गए हैं। विकल्प पत्र भरने वाले 51 आवेदकों में से 18 महिलाएं हैं। शीघ्र ही बीएसए के माध्यम से इनकी तैनाती विद्यालयों में की जाएगी। जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें