फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल खारिज को लेकर लेखपाल और वकील भिड़े

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसील में दाखिल खारिज कराने को लेकर वकील और लेखपाल में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला अधिक बढ़ने पर लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में लेखपाल और वकील दोनों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि तहसील के अधिवक्ता रवींद्र सिंह यादव की दाखिल खारिज की कुछ फाइलें तहसील में लंबित हैं। इन फाइलों पर नैगवां खिरिया क्षेत्र के लेखपाल शिवनंदन को रिपोर्ट भेजनी थी।। लेखपाल द्वारा रिपोर्ट भेजने में विलंब करने पर पीड़ितों ने अधिवक्ता से शिकायत की। मंगलवार को जब अधिवक्ता रवींद्र सिंह तहसील परिसर में लेखपाल से बातचीत करने गए तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
बाद में जानकारी होने पर वहां कई लेखपाल तथा वकील पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर दोनों को शांत करा दिया। बाद में लेखपाल ने अपनी यूनियन में शिकायत की। लेखपाल संघ ने बैठक कर वकील के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया। दूसरी ओर अधिवक्ता ने अपने संगठन में शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ता संगठन की बैठक में लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। बाद में लेखपाल शिवनंदन तथा वकील रवींद्र सिंह ने एसडीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नायब तहसीलदार प्रेम कुमार को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें