फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

938 करोड़ की 23 परियोजनाओं की मिली सौगात

Tue, 20 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
938 करोड़ की 23 परियोजनाओं की मिली सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए आवास 5-कालीदास मार्ग से 609 करोड़ 84 लाख 56 हजार रुपये की लागत वाली 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त 328 करोड़ 54 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित छह परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओें, कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप में इटावा-मैनपुरी-कुरावली राज्य मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य, कीरतपुर बरनाहल दिहुली उखरंड मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, औछा जसराना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मैनपुरी कुसमरा रामनगर सोरिख मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदृढीकरण, 100 शैय्या के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निर्माण, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के अंतर्गत 61 ग्रामों में सीसी रोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली, कुचेला, करहल, औंछा, बेवर, भोगांव में निर्मित 30 शैय्या के मैटरनिटी वार्ड, विकास खंड कुरावली के अंतर्गत कुरावली-सरोठ मार्ग पर मिट्ठू बाबा के स्थान ग्राम अलूपर के निकट काली नदी पर सेतु निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाखनमउ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर का निर्माण और क्रिश्चियन तिराहे से ज्योंति तिराहे तक क्षतिग्रस्त सीसी रोड पर मैस्टिक एस्फाल्ट के कार्य का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 292 करोड़ 44 लाख  की लागत से निर्मित होने वाले शिकोहाबाद भोगांव राज्य मार्ग संख्या 84 के फोरलेन, चौड़ीकरण, सुंदरीकरण एवं घिरोर बाईपास के कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम नगला काकन के निकट काली नदी पर सेतु का निर्माण, लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच पर नवीन पुल, पहुंच मार्ग का निर्माण, रठेह प्रेमनगर मार्ग पर नवीन पुल, पहुंच मार्ग का निर्माण मलूपुरा के पास अरिंद नदी पर पुल, पहुंच मार्ग का निर्माण और जनेश्वर मिश्र योजना के तहत 43 ग्रामों में सीसी रोड के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें