फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया वजन दिवस

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले को कुपोषण मुक्त कराने के लिए सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का वजन किया। पहले चरण में 914 केंद्रों पर 0-5 वर्ष के बच्चों का वजन किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 23 हजार और अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 2113 है। जिले में संख्या अधिक होने से शासन चिंतित है। इसके चलते जिले में सात और 10 सितंबर को वजन दिवस मनाने के निर्देश है। निर्देशों के तहत पहले चरण में ब्लाक कुरावली, घिरोर, बरनाहल, करहल और मैनपुरी देहात में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों के वजन की मापतौल कर पूरा विवरण डाटाशीट भरकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह ने बाया कि पहले चरण में कुरावली में 177, घिरोर में 181, करहल में 188, बरनाहल में 152, मैनपुरी देहात में 216 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया। जिले में 1788 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। पहले चरण में कुल 914 केंद्रों पर वजन किया गया है। शेष 874 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूसरे चरण यानी 10 सितंबर को वजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी सेक्टर प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके चलते बच्चों की संख्या का पता नहीं लग पाया है।

37 सेक्टर प्रभारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण
वजन दिवस को सफल बनाने के लिए 37 सेक्टर प्रभारी और 280 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार को सभी सेक्टर प्रभारी और पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते रहे। आंगनबाड़ी कायकत्रियों ने अपने-अपने केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का वजन कर उनकी आयु और कितना वजन है जानकारी डाटाशीट पर भर कर सेक्टर प्रभारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें