फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 प्रतिशत अंक वालों को मिलेगी विशेष छात्रवृत्ति

Thu, 15 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
uttarakhand aman selected in AR rahman scholarship
विज्ञापन
इंस्पायर योजना के तहत यूपी बोर्ड से वर्ष 2016 में 88.8 प्रतिशत से इंटर की उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। हालांकि छात्रवृत्ति बीएससी करने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगी। 
विज्ञापन

डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद सचिव शैल यादव का पत्र आया है। इसमें कहा है कि इंस्पायर योजना के तहत यूपी बोर्ड वर्ष 2016 में इंटर में जिन विद्यार्थियों ने 88.8 प्रतिशत से परीक्षा पास की है। उनको विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति उसे ही मिलेगी जो बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रहा हो। उन्होंने ऐसे सभी विद्यार्थियों से इंस्पायर की बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र-छात्राएं शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अनुक्रमांक डाउन लोड कर आवेदन आनलाइन कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड और बैंक पास बुक का नंबर अवश्य डालें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें