भोगांव। नगर के नेशनल महाविद्यालय में सोमवार से बीएड परीक्षा शुरू हुई। केंद्र पर 17 महाविद्यालयों के कुल 696 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 680 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जबकि 16 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के. निमेष के नेतृत्व में छात्राओं की सघन जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।