फोटो 34 कस्बा घिरोर में स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत वितरण निगम की टीम। स्रोत विभाग
मैनपुरी। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए डोर-टू-डोर स्मार्ट मीटर चेकिंग एवं संवाद अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने घिरोर में उपभोक्ताओ से संवाद कर उनकी शंकाओं को दूर किया। अभियान के दौरान विभाग की टीमें उपभोक्ताओं के परिसर में लगे स्मार्ट मीटरों की लाइव चेकिंग कर रही हैं। यदि किसी उपभोक्ता को ओवर-बिलिंग, रीचार्ज अपडेट होने में देरी या बैलेंस कटने से संबंधित कोई शिकायत है, तो टीम द्वारा मौके पर ही मीटर की तकनीकी जांच कर उसका समाधान किया जा रहा है।