फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना के 56 मामलों में एक करोड़ मुआवजा

Sat, 11 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना के 56 मामलों में एक करोड़ मुआवजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवानी परिसर में लगाई गई लोक अदालत में 2640 मामले निस्तारित किए गए। मोटर दुर्घटना के 56 मामलों में एक करोड़ रुपया मुआवजा दिलाया गया। अपराध के 1280 मुकदमे निस्तारित करके 11.20 लाख रुपया जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने मोटर दुर्घटना के 17 मामलों में 35.44, अपर जिला जज गुरुप्रीत सिंह बाबा ने पांच मामलों में 17.18 लाख, स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट अजय कुमार सिंह ने चार मामलों में 7.15 लाख, स्पेशल जज डकैती लालचंद्र ने पांच मामलों में 14 लाख, स्पेशल जज ईसी एक्ट रामसुचित ने आठ मामलों मे 7.15 लाख, अपर जिला जज प्रदीप कुमार ने छह मामलोें में 9.65, एफटीसी प्रथम जज आनंद कुमार सिंह ने पांच मामलों में 11.80 लाख, अपर जिला जज रेनू राव ने तीन मामलों में 11.75 लाख मुआवजा दिलाया है।
स्पेशल जज उकैती लालचंद्र ने एक मामले में 6.75 लाख रुपया, सीजेएम उमेशकुमार ने 539 माममलों में 4300, एसीजेएम प्रथम अनिल कुमार सिंह ने 234 मामलों में 9900, एसीजेएम द्वितीय अजय कुमार सिंह ने 237 मामलों में 24760, जेएम प्रथम सोनिका वर्मा ने 95 मामलों में 13000 रुपया जुर्माना वसूल किया है। प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा ने बताया प्राधिकरण के सचिव सिविल जज जनार्दन प्रसाद यादव ने 35, सिविल जज ब्रजेश कुमार ने पांच, सिविल जज हरीराम ने 19 मामले निस्तारित किए हैं। राजस्व के 788 मामले और बैंकों के 161 मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें