ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख...
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेला एवं ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी के समापन पर शुक्रवार की रात सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एकता में अनेकता, वर्तमान में आधुनिकता के दौर में खो रहे युवाओं पर और विभिन्न प्रदेशों की आंतरिक लोक कलाओं को नृत्य और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
एकेडमी के निदेशक डा. राममोहन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 140 छात्र छात्राओं द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि की आंतरिक लोक कला पर नृत्य और अभिनय कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वर्तमान में मोबाइल चलन पर मूक अभिनय कर इसकी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘ऐ मेरे वतन के लोगो, ज़रा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद कुर्बानी।’ की शानदार प्रस्तुति देकर शहीदों और क्रांतिवीरों को नमन किया। कार्यक्रम की आध्यक्षता श्यामसनेही ने तथा संचालन लवमोहन ने किया। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी और मेला समिति द्वारा राममोहन को सम्मानित किया गया। सुनील दत्ता, शाह आलम, राजीव गुप्ता, श्याम त्रिपाठी, लालजी दीक्षित आदि मौजूद थे।