रविवार को प्री-बीफोर-प्री परीक्षा कुरावली रोड स्थित डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। यह परीक्षा अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबीशन (सीएफए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। परीक्षा में 550 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्री-बीफोर-प्री परीक्षा परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। इसके चलते सुबह से ही डाक्टर किरन सौजिया एकेडमी में छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गए। वहीं कासगंज, एटा आदि के भी छात्र दूर होने की वजह से रात में ही आ गए थे। सीएफए कोचिंग के ब्रांच डायरेक्टर नीलेश यादव ने बताया कि परीक्षा में लगभग 900 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 550 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार 350 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं सीएफए की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अशोक यादव, प्रधानाचार्या डाक्टर किरन सौजिया, सीएफए के मधुर सक्सेना, डाक्टर शिखा यादव, ललिता, ओम यादव सहित समस्त स्कूल के स्टाफ का सहयोग रहा।