फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 11 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
माइनर की खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव खटाना में नगला सेमर से निकलने वाले माइनर में खंदी कटने से करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव खटाना से नगला सेमर निकलने वाला माइनर नगला भूटा तक जाता है। लंबे अरसे से सफाई न होने से माइनर में कटान होता है। शुक्रवार रात को खंदी कटने से करीब 50 बीघा खेत में पानी भरने से किसानों की गेहूं, आलू और मूंगफली की फसल भी बर्बाद हो गई। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेत पर जाकर देखा तो माथा पकड़ लिया। खेत में पानी भरा हुआ था और फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने नहर विभाग को कोसते संयुक्त प्रयास कर काफी मुश्किल से खंदी को बंद किया। अगर किसान समय से खंदी को बंद नहीं करते तो हजारों बीघा खेत जलमग्न हो जाते। किसान संदीप पांडेय का कहना है कि माइनर की कभी भी सही ढंग से सफाई नहीं हुई। नहर विभाग के ठेकेदार अधिकारियों से मिलीभगत कर सफाई कार्य का रुपया हड़प लेते हैं। किसानों ने बताया कि पहले भी कई बार उक्त स्थान पर खंदी कट चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान ब्रहृमानंद पांडेय, रामेश्वर दयाल, संदीप, मोहित, दिलीप, राघव, गौरीशंकर, पप्पू, ओमकार, राजकुमार ने डीएम चंद्रपाल सिंह को ज्ञापन भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें