घिरोर रोड के नाले के पानी का निकासी मार्ग नहीं होने से पानी मोहल्ला कुंवरपुर स्थित महेशानंद नगर बस्ती में जलभराव हो रहा है। इसके कारण करीब 35 बीघा जमीन जलमग्न रहती है। इस पर खेती न होने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है।
शासन ने कसबा के घिरोर रोड पर नाले का निर्माण कराया गया था। इसमें कुंवुरपुर और यादवनगर के घरों से निकला गंदा पानी जाता है। नाले से निकला यह पानी मोहल्ला कुंवरपुर स्थित महेशानंद नगर की नई बस्ती में जमा हो रहा है। इसके कारण नई बस्ती में निवास कर रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों के घरों में लगे हैंडपंपों में भी गंदा पानी आ रहा है। इसके कारण यहां संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ती ही जा रही है। यह गंदा पानी खेतों में भी भर रहा है। इसके कारण मोहल्ला कुंवरपुर के किसानों में गोपाल सिंह, बोधपाल, आलोक सिंह, सत्यपाल, हजारीलाल शाक्य, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, देव सिंह की लगभग 35 बीघा से अधिक खेती जलमग्न हो गई है।
किसान खेतों में फसल नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ला कुंवरपुर के निवासियों में पूर्व सभासद शैलेन्द्र बोबी, आशु सिंह, बबली सिंह, बृजेश जादौन, रवि गुप्ता, पप्पू पंडित, हरविलास, सोनू, मोनू, विनय सिंह, कल्लू जादौन, जुगेन्द्र सिंह आदि ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।