फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा होगी ऐतिहासिक

Sat, 24 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक अक्तूबर को जिले में आने वाली ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा की तैयारियों की शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।  
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा राहुल गांधी की किसान यात्रा के तहत ही जिले में किसान मांग रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया है। रथ के साथ जाने वाले नेता और पदाधिकारी किसानों से मांग पत्र भरवाकर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। कांग्रेस ने किसानों का वर्ष 2009 में लोन माफ किया था। एक अक्टूबर की यात्रा के लिए रुट तय कर लिया गया है। यात्रा की सफलता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। बैठक में महिला अध्यक्ष विनीता शाक्य, मानसिंह शाक्य, अखिलेश वर्मा, सोमवीर, हृदेश यादव, जितेंद्र, मनोज, फरीद अली, उमेश टिंगल, किशन उपाध्याय, मुन्नालाल गुप्ता, विनोद शर्मा, गोपाल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

कांग्रेस की जीत को मांगे सुझाव
मैनपुरी। पीके टीम के सदस्य मैनपुरी के जिला प्रभारी बीआर गौतम, आगरा मंडल प्रभारी अवनीश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। विधानसभा चुनाव से पूर्व पीके टीम के सदस्य कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर रहे हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें। इस बार प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। सपा, बसपा, भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें