मैनपुरी/करहल। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मैनपुरी और करहल और किशनी ब्लाक में मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को मतदान केंद्रों के लिए दोनों ब्लाकों में पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा बल रवाना किए गए। इस दौरान डीएम और एसपी दोनों ने दिनभर तैयारियों का जायजा लेते रहे। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। इस दौरान 224 मतदान केंद्रों पर 269365 मतदाता 929 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे।
तीसरे चरण के चुनाव में क्षेत्र पंचायत के 185 पदों के पर 818 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे दोनों ब्लाकों में कुल 198 वार्ड हैं। इनमें से 13 वार्डों में निर्विरोध चुनाव होने के कारण वहां मतदान नहीं होगा। वहीं दोनों वार्डों पर जिला पंचायत के आठ पदों पर 111 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। विकास खंड मैनपुरी में क्षेत्र पंचायत के 118 वार्ड हैं। इन वार्डों में 611 ने आवेदन किया था। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर नौ नामांकन निरस्त कर दिए गए। शनिवार को 37 ने नामांकन वापस ले लिए। चार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब 114 पदों पर 561 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हीं 114 वार्डों में शनिवार को मतदान होगा। करहल में 80 पदों के सापेक्ष 312 ने नामांकन किया। दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। वहीं 44 ने नामांकन वापस ले लिए। नौ का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब 71 पदों पर 257 प्रत्याशी मैदान में हैं। उक्त 71 वार्डों में ही बीडीसी के लिए मतदान होगा। वहीं जिला पंचायत के तीसरे चरण में आठ पदों के सापेक्ष 114 ने आवेदन किए थे। तीन ने नामांकन वापस ले लिए। 111 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी पदों 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
जिला पंचायत के वार्ड- 8, उम्मीदवार 111
क्षेत्र पंचायत के वार्ड- 198 , उम्मीदवार 818
मतदान केंद्र- 224
अतिसंवेदनशील प्लस 30
अतिसंवेदनशील 145
संवेदनशील 39
मतदाता- 269365
जिला पंचायत वार्ड
मैनपुरी
वार्ड 28 14
वार्ड 29 20
वार्ड 30 29
वार्ड 31 13
वार्ड 32 (आंशिक)
करहल
वार्ड 23 10
वार्ड 24 13
वार्ड 25 12