फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की पहली सालगिरह के चार दिन बाद मौत...विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली, पति से हुआ था झगड़ा

Wed, 19 Nov 2025 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी की पहली सालगिरह के चार दिन बाद विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में पति के झगड़े से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव विजपुर निवासी रामवीर सिंह ने अपनी पुत्री काजल की शादी 15 नवंबर 2024 को क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी रजत कुमार के साथ की थी। रजत और काजल में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। सोमवार को रजत अपनी पत्नी काजल को लेकर अपने मौसा के लड़के की शादी में नगला धाक शिकोहाबाद गया था। मंगलवार शाम को पति पत्नी घर लौटे थे। मंगलवार शाम से ही दोनों में काफी देर से झगड़ा होता रहा। रात में काजल अपने कमरे में सोने चली गई। रजत अपने पति के कमरे में लेट गया। बुधवार सुबह परिजनों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई।  लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ करहल अजय कुमार चौहान, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अभी तक मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें