फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान से बिजली विभाग को 22 लाख का नुकसान

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार को आए चक्रवाती तूफान से बिजली विभाग को 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान में 55 खंभे टूटे हैं। चार किलो मीटर का तार भी टूटा है। देहात में गुरुवार की देर शाम तक पेट्रोलिंग के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का विभाग ने दावा किया है। वहीं देहात के कुछ गांव में अभी भी अंधेरा होने की सूचना है। 
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान में बिजली विभाग को जोर का झटका दिया। देहात तो दूर नगर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। नगर में तो बुधवार देर रात तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई। मगर देहात की सैकड़ों गांव रात और गुरुवार को पूरे दिन अंधेरे में ही रहे। गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। गुरुवार की सुबह विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू कर फाल्ट की तलाश की। कई स्थानों पर मिले फाल्ट को ठीक किया गया। जो खंभे टूटे थे उन पर वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति सुचारु की। देर शाम तक विभाग ने आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया। जबकि औंछा, बिछवां, सुल्तानगंज क्षेत्र के कई गांव में आपूर्ति सुचारु न होने की सूचना है। विभाग को 55 खंभा और चार किलो मीटर का तार टूटने से 22 लाख रुपये का नुकसान होेने की बात अधिकारी कह रहे हैं। नुकसान का पूरा आंकलन देहात क्षेत्र से आई रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

बिजली से पेयजल आपूर्ति बाधित
तूफान से बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। नगर क्षेत्र के अलावा देहात में भी लोग पानी के लिए परेशान रहे। गुरुवार को भी नगर क्षेत्र में कटौती होती रही। गर्मी के चलते लोग व्याकुल हो गए। कटौती का कारण फाल्ट होना बताया गया। 
विज्ञापन


 देहात क्षेत्र में फाल्ट तलाश करने के लिए कर्मचारी जुटे हैं। लगातार पेट्रेालिंग कराई जा रही है। जिले के सभी फीडरों पर विद्युत आपूर्ति गुरुवार की शाम को चालू कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह तक पूरे जिले में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी। उपभोक्ता संबंधित बिजली घर पर शिकायत दर्ज कर शिकायत नंबर प्राप्त कर लें। अगर 72 घंटे में ट्रांसफार्मर सही नहीं होता तो इसके लिए जेई जिम्मेदार होगा। ट्रांसफार्मर सही न होने पर उपभोक्ता शिकायत नंबर सहित बडे़ अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

-  एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें