फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काई बनी काल: खेत देखने निकला 18 साल का शिवम, डैम पर फिसला पैर; अरिंद नदी में डूबने से मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के नंदपुर गांव में खेत देखने गए 18 वर्षीय शिवम उर्फ बादल का अरिंद नदी के डैम पर पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, शनिवार सुबह नदी में शव उतराता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम नंदपुर के पास अरिंद नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि अरिंद शुक्रवार शाम साइकिल से खेत की रखवाली करने गया था। डैम पार करते समय  उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। शनिवार सुबह उसका शव नदी में उतराता हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम नंदपुर निवासी राजीव जाटव का 18 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बादल शुक्रवार शाम करीब तीन बजे साइकिल से अपने खेत की रखवाली करने गया था। वह अरिंद नदी पर बने डैम के पास साइकिल खड़ी कर डैम पार करके खेत की ओर जाने लगा। इसी दौरान डैम पर अधिक काई होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा।

नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण शिवम खुद को संभाल नहीं सका और पानी में डूब गया। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह परिजन नदी के पास पहुंचे तो शिवम का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलने पर किशनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें