मैनपुरी के करहल में 16 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घर पर जब पिता पहुंचे, तो बेटी की लाश को देख पैर कांप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
गांव भगवतपुर निवासी प्रेमचंद्र की 16 वर्षीय पुत्री कंचन बृहस्पतिवार की देर शाम घर में अकेली थी, पिता जब काम से घर वापस लौटे, तो कोई नहीं दिखा। पुत्री के कमरे की ओर गए तो जंगले से अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कंचन का शव कमरे में लगे पंखा के कुंडे में फंदे से लटका हुआ था। घर में अफरा तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पूछताछ करने पर परिजनों ने खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।