फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 शिक्षक निलंबित, 35 का रोका वेतन

Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 20 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई स्कूलों में नौ बजे तक ताला लगा मिला। कई में शिक्षक गायब मिले। साथ ही सभी में तीन से चार प्रतिशत से ज्यादा छात्र उपस्थित नहीं मिले। अधिकांश के फर्श, खिड़कियां टूटी मिली। शौचालयों में ताला बंद, हैंडपंप के चारो ओर परिसर में गंदगी थी। बच्चों को बैठने के लिये टाट-पट्टी और शिक्षकों के पास पढ़ाने के लिए चौक भी नहीं मिली। इस पर डीएम ने 16 शिक्षकों को निलंबित और 35 का लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम लोकेश एम सुबह साढ़े आठ बजे प्रावि, पूर्व मावि गनेशपुर पहुंचे यह एक भी बच्च नहीं मिला। प्रांगण में थ्रेसर, उपले, बिटोरा मिला। इस पर प्रधानाध्यापिका पूनम भदौरिया, सअ शशि प्रभा, सुनीता, परिचारक देवेंद्र सिंह, पूर्व मावि के प्रधानाध्यापक जवाहर लाल, प्रावि नखतपुर के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, सहायक अध्यापक प्रियंका यादव, परिचारक वीरेंद्र सिंह ,जूनियर हाई स्कूल नखतपुर में तैनात प्रणवीर सिंह ,देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, प्रियंका यादव, प्रावि अजीतगंज के प्रधानाध्यापक  राकेश कुमार, पूर्व मावि अजीतगंज की प्रधानाध्यापिका ऊषा त्रिपाठी, सअ गरिमा यादव, हीरा वसुंधरी, उच्च प्रावि चौहानपुर के प्रधानाध्यापक दशरथ सिंह, पूर्व मावि, कन्या प्रावि सकरा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह, सअ मिथलेश कुमारी, पूजा चौहान, कुसमरा के मो. अली अजहरी को निलंबित कर दिया। 
डीएम को टिकसुरी में स्टाफ तो मिला लेकिन पंजीकृत 75 में 12 छात्र ही मिले। उच्च प्रवि में 10, अजीतगंज में चार, जूनियर हाईस्कूल और कन्या पूर्व मावि अजीतगंज में एक भी छात्र नहीं मिला। पूर्व मावि चौहानपुर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी। यहां एक भी छात्र नहीं था। पंजीकृत 37 बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में सात शिक्षक तैनात मिले। शिक्षको में अनुशासन नहीं मिला। प्रावि चौहानपुर में सात बच्चों को शिक्षामित्र पढ़ाती मिली, प्रधानाध्यापक, दूसरे कमरे में बैठे मिले। साथ ही दूध भी नहीं बांटा गया था। इस पर प्रधानाध्यापक अनुपम चौहान, नेहा हजेला, सुनील मिश्र, रवि प्रताप, रामकांती, कमला प्रभाकर, प्रभा देवी, सुरेंद्र कुमार, कुसुमलता, संत कुमार, प्रवीण यादव, सर्वेश कुमारी, धर्मेंद्र सिंह, सरोजनी देवी, उमेश चंद्र, मीरा देवी, नीतू, विमलेश कुमारी, मुकेश कुमार, मुरली मनोहर द्विवेदी, अलका, नुजहत अंसारी, सुषमा पचौरी, संध्या कुमारी, अलका यादव, रंजना पांडेय, सुशीला देवी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उनके साथ प्रभारी बीएसए भारती शाक्य उपस्थित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें