फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह आई सामने

Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
भिड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह सामने आ गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी आगरा मंडल सूरज सिंह यादव के सामने ही दो गुट आपस में भिड़ गए। हंगामे के साथ धक्का-मुक्की तक हो गई। बाद में प्रभारी ने दोनों को समझाकर मामला शांत किया। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि बुधवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी आगरा मंडल सूरज सिंह यादव कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श कर रहे थे और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे थे, तभी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आराधना गुप्ता में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। कांग्रेस नेता रनवीर सिंह और सुग्रीव का आरोप था कि दोनों नेताओं ने आपसी कलह के चलते बैठक में हंगामा कर व्यवधान डाला। काफी देर तक कार्यालय पर चले इस हंगामा के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने दोनों गुटों के बीच मध्यस्ता करा मामले को शांत कराया। 
प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि कार्यालय में हुए इस हंगामा की जानकारी वह पार्टी हाईकमान को देंगे। इसके बाद हाईकमान के निर्णय पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें