मैनपुरी। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को घिरोर और बरनाहल ब्लाक में मतदान होगा। चौथे चरण के लिए होने वाला प्रचार मंगलवार को थम गया। इसके लिए बुधवार को केंद्रों से पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मतदान केंद्रों के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए मंगलवार को डीएम और एसपी ने अधीनस्थों के साथ पुलिस लाइन में बैठक ली। साथ ही केंद्रों पर वीडियोग्राफी और अन्य सुरक्षा इंतजाम के बारे विस्तार से बताया। चौथे चरण में 181 मतदान केंद्रों पर 221487 मतदाता 1338 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में बरनाहल और घिरोर ब्लाक में गुरुवार को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार को अधिकारियों ने पूरे दिन तैयारियां कीं। वहीं शाम को संबंधित अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक की। वहीं चौथे चरण के लिए 72 फोटोग्राफरों की टीम तैयार की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं यही नहीं जिले के बाहर से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। वहीं मंगलवार देर शाम चौथे चरण का चुनाव प्रचार भी थम गया।
जिला पंचायत के वार्ड- 7, उम्मीदवार 185
क्षेत्र पंचायत के वार्ड- 159 , उम्मीदवार 1153
मतदान केंद्र- 181
अतिसंवेदनशील प्लस 19
अतिसंवेदनशील 123
संवेदनशील 24
मतदाता- 221487
जिला पंचायत वार्ड
बरनाहल
वार्ड 20 20
वार्ड 21 8
वार्ड 22 12
घिरोर
वार्ड 16 18
वार्ड 17 30
वार्ड 18 निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड 19 14