फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बजते ही बोले, हैप्पी न्यू ईयर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वर्ष 2015 को अलविदा करने और नए वर्ष 2016 का स्वागत करने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। जिलेभर में जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया गया। जगह-जगह पार्टियां आयोजित की र्गइं। रात को जैसे ही दोनों सुइयां 12 पर पहुंचीं हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने पटाखे चलाकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात लोगों के होठों पर हैप्पी न्यू ईयर के संबोधन गूंजते रहे। नववर्ष के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। युवक-युवतियां एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। उनके द्वारा गीत संगीत की महफिलें लगाकर नववर्ष का आगाज किया गया। युवा गीत-संगीत की धुनों पर थिरक रहे थे। मध्य रात्रि को जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचीं सभी ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
नगर के पंजाबी कालोनी, करहल रोड, सिविल लाइन, बाईपास रोड, आवास विकास, सदर बाजार, राजा का बाग, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर युवाओं ने नववर्ष का जश्न मनाया। मोबाइल के जरिये भी एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


पुलिस का रहा पहरा
गुरुवार की शाम शहर की सड़कों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। अधिकारी भी गाड़ियों से घूमकर हर गतिविधि का जायजा लेते दिखे, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि हर्ष फायरिंग आदि पर पूरी तरह से रोक है। यदि कहीं ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें