फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कौशल प्रशिक्षण केंद्र में तकनीकी रूप से दक्ष होंगे युवा

Sat, 04 Oct 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय आईटीआई में युवाओं को व्यक्तित्व विकास व रोजगारपरख शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। आईटीआई में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हो गया है। अब युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभागियों के कौशल विकास, संवाद प्रेषण व व्यक्तित्व विकास में काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। निश्चित रूप से उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार में सफलता के लिए आत्मविश्वास जगेगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न ट्रेडों के कोर्स की पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। इससे प्रतिभागियों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास होगा। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक संजय अग्रवाल, रवि चौरसिया, राहुल शुक्ला, अभिषेक पाल, अतीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें