फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबरई बांध में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद मिला शव

Sun, 03 Nov 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। भतीजे के साथ कबरई बांध में नहाने गया युवक गहराई में डूब गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत से 18 घंटे बाद शव को बांध से बाहर निकाला जा सका। पूरी रात परिजन बांध के किनारे रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी बद्रीप्रसाद रैकवार उर्फ करिया (35) चार पहिया गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह अपने भतीजे पवन (16) के साथ कबरई बांध में नहाने गया था। नहाते समय ब्रदीप्रसाद का सीढ़ी से पैर फिसल गया। इससे वह गहराई में चला गया।
काफी देर तक ऊपर न आने पर भतीजे ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर पानी में उतारा गया। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें