महोबा। रामनवमी पर्व पर 13 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर बुधवार की देरशाम युवाओं ने बाइक जुलूूस निकाला। हाथों में भगवा झंडे लिए युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। जुलूस के दौरान रामनवमी पर्व की भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की
रामनवमी उत्सव समिति के संयोजक नीरज रावत के नेतृत्व में शहर के तहसील चौराहा स्थिति समिति कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला गया। जो कोतवाली, छजमनपुरा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, मुख्य डाकघर, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, परमानंद चौराहा आदि से होते हुए गुजरा। इस दौरान डीजे में बज रहे भक्तिगीतों पर युवा थिरकते रहे। रामनवमी को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिखाई दिया। भगवा झंडों के साथ युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। समिति के संयोजक ने बताया कि 13 अप्रैल को शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रामभक्तों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।