महोबा। थाना कबरई के ग्राम बबेड़ी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम बबेड़ी निवासी गनेश अहिरवार (19) पुत्र जित्तू अहिरवार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो गए। तभी युवक ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
आहट पाकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का फंदे पर लटकता शव देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नही हुआ है। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।