फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 09 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अज्ञात युवक की बस से कुचलकर मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार रात को नौगांव से कस्बा कुलपहाड़ बारात आई थी। दोपहर में बारात बस से लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति सवारी गाड़ी समझकर बस में चढ़ गया। कुछ दूर बस पहुंची ही थी कि बारातियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। बाराती न होने पर उसे उतरने के लिए कहा। न उतरने पर बारातियों ने उसे बस से धक्का दे दिया। जिससे वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्राम बमरारा निवासी अरविंद राजपूत (35) पत्नी विमला राजपूत (25) के साथ बाइक से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा, तभी श्रीनगर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह कबरई निवासी सुनील (22) पुत्र रामदास गुरुवार को भरुआ से बाइक से लौट रहा था। तभी कबरई ग्रेनाइट के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


पनवाड़ी निवासी विक्रम यादव (25) पुत्र जयहिंद ट्रैक्टर से कोनिया गांव जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर पलट जाने से वह घायल हो गया। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना खन्ना के ग्राम सिरसीखुर्द निवासी रवि (7) पुत्र रामबाबू अपनी मां के साथ खन्ना की बाजार आया था। शाम को वापस जाने के लिए खन्ना बस स्टैंड पर सड़क किनारे मां बेटे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने रवि को टक्कर मार दी। जिससे रवि दूर जाकर गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें