फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवाओं ने भरा फाॅर्म-6, बोले-अब हम भी कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा खन्ना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे विशेष शिविर नाम जुड़वान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खन्ना/श्रीनगर/कबरई। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। बीएलओ ने फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण व नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराई। शिविर में पहुंचे युवाओं ने नाम जुड़ने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अब वे भी मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

कस्बा खन्ना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे शिविर में नाम संशोधन के लिए तीन और नाम बढ़ाने के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान प्रधानाध्यापक गप्पुनाथ, कमलेश, अंबेद कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। कबरई में 23 बूथों के लिए तीन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया।
कन्या जूनियर हाईस्कूल शास्त्रीनगर में बूथ संख्या 227 से 238, अखंड इंटर कॉलेज में 239 से 247 व तीसरे केंद्र पर 248 व 249 की सूची की जांच हुई। नौ बूथों पर 20 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन मिले। श्रीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज में भी शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें