फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कीरत सागर में विसर्जित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 07 परिचय-प्रतिमा विसर्जन को लेकर कीरत सागर तट का निरीक्षण करते पुलिस और प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महोबा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कीरत सागर स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और भक्तों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कीरत सागर तट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर 25 नाविक व छह नाव उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

एएसपी वंदना सिंह, एडीएम इंद्र नंदन सिंह और सीओ रविकांत गोंड ने पालिका ईओ अवधेश कुमार के साथ विसर्जन स्थल का जायजा लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने व संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि भक्तों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में अव्यवस्था रोकने और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कराएं। ताकि भक्तों को परेशानी न हो। पालिका ईओ ने बताया कि विसर्जन स्थल पर चार बड़ी व दो छोटी नाव के साथ नाविकों की तैनाती की गई है। बिजली व्यवस्था के लिए बड़ा जनरेटर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें