फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नदी में डूबा, मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 28 परिचय-मृतक धर्मेंद्र राजपूत। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के नौगांव फंदना गांव से निकली नदी में देवी प्रतिमाओं के विजर्सन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। नशे की हालत में युवक नदी में कूदकर नहाने लगा। तब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोबारा छलांग लगाने पर उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

अलीपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत (30) बृहस्पतिवार की शाम दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विरमा नदी गया था। तभी वह नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। अचेत अवस्था में पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार, सीओ रविकांत गोंड व नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। घटना से मृतक की पत्नी पुष्पा व दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीएम ने बताया कि विरमा नदी में 23 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला कृषि अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और पुलिस मौजूद थी। तभी धर्मेंद्र नशे की हालत में नदी में कूदकर नहाने लगे। यह देख पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल भाई के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही टीम दूसरी तरफ गई, तभी धर्मेंद्र दोबारा नदी में नहाने लगा। गहराई में जाने पर टीम ने दोबारा निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो गई। मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें