फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में मदीना मस्जिद चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से पहचान पत्र बरामद न होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे में मदीना मस्जिद चौराहा के आगे एक 30 वर्षीय युवक पैदल बाजार की ओर जा रहा था, तभी छतरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। मृतक के पास से कोई कागजात बरामद न होने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें