फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुखार से युवक की मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार को बुखार से युवक की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुटी। ओपीडी में एक हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे।
इनमें से अधिकांश मरीज डायरिया, बुखार व पेट दर्द से पीड़ित रहे। तीन मरीजों की हालत बेहद गंभीर होने पर उनकी डेंगू जांच कराई गई। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि लैब में लिए गए ब्लड सैंपलों में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू मरीजों की संख्या में 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन

उधर, तहसील चरखारी के सालट निवासी देवेंद्र (21) दो दिन से बुखार से पीड़ित था। सोमवार की रात तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सुबह-शाम मौसम में हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें