फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत, खरीफ सीजन में उड़द-तिल की फसल भी हो गई थी बर्बाद

Tue, 12 Nov 2024 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खरेला थाना खरेला के पाठा गांव में फसल बर्बाद होने और कर्ज अदायगी की चिंता में किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान पर केसीसी और ट्रैक्टर का कर्ज था। पाठा निवासी नारायण सिंह (70) तीस बीघा भूमि में खेती-किसानी करते थे। खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद वह रबी सीजन की फसल की बोआई की तैयारी में जुटे थे। सोमवार की शाम वह खेत से घर वापस लौटे, तभी अचानक हालत बिगड़ने से अचेत होकर गिर गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे हेमराज ने बताया कि पिता ने पांच साल पहले इंडियन बैंक से चार लाख रुपये का केसीसी बनवाया था। एक साल पहले बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर लिया था। दोनों का कर्ज न चुका पाने से वह चिंतित रहते थे। खरीफ के सीजन में खेत में बोई गई उड़द व तिल की फसल भी बर्बाद हो गई थी। कर्ज अदायगी की चिंता में सदमे से पिता की जान चली गई। उधर, एसडीएम चरखारी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को भेजकर हकीकत की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें