फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस पर हुई एकल गायन प्रतियोगिता

Tue, 12 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा समारोह के चौथे दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर कालेज में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बुंदेली गीत, लोकगीत, सुगम संगीत व देशभक्ति के गीत पेश कर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सुमित्रा ने प्रथम, गोल्डी चौरसिया ने द्वितीय और अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय में मंगलवार को विवेकानंद जी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर  छात्राओं की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज से बुंदेली गीत, लोकगीत और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में संगीतज्ञ प. जगप्रसाद तिवारी एवं प्रवक्ता मीरापाल रहीं।

निर्णायक मंडल ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमित्रा को प्रथम, बीकाम द्वितीय की छात्रा गोल्डी को द्वितीय और बीए द्वितीय की छात्रा अंजू को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो. एसपी गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों की चहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से संस्था में जीवंतता बनी रहती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शाें पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शरद तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशनाथ गोस्वामी, प्रो. आरके अरुण, डा. प्रदीप कुमार, डा. अजब सिंह, कल्पना सिंह, शैलेष तिवारी, डा. एलसी अनुरागी, हेमलता, गजेंद्र सिंह, डा. डीके खरे और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें