महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला सुभाषनगर लवकुशनगर तिराहा निवासी गोविंद विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल शनिवार की देर शाम घर पर था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन युवक घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुशील यादव, संदीप यादव, अमित यादव, आकाश द्विवेदी, रवि सोनी व एक अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।