फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मुढ़ारी निवासी राघवेंद्र तिवारी (25) रात को घर पर भोजन कर कमरे में चला गया। देर रात उसने फंदे के हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक के पिता खेमचंद्र उर्फ मुन्ना ने बताया कि बेटा कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इससे चलते वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


एसपी ने परखी जीआरपी थाने की व्यवस्थाएं
महोबा। रेलवे झांसी मंडल के एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को महोबा रेलवे स्टेशन पहुंच थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रख-रखाव देखते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुछ खामियां मिलने पर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन और ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। ताकि, अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें