फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कजली मेला देखने महोबा आ रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जनपद बांदा के बलखंडी नाका निवासी सत्यम (20) पुत्र बदलूराम व बिजली खेड़ा बांदा निवासी दिनेश (22) महोबा का ऐतिहासिक कजली मेला देखने आ रहे थे। रास्ते में अलीपुरा के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी चालक व क्लीनर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें