फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंटरमीडिएट में एक विषय की दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा

Mon, 09 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द ही अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) का मौका मिल सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर के पांच में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा की व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से इंटर के छात्रों में खुशी का माहौल है। इनका कहना है कि ऐसा होता है तो अंकों के सुधार में मदद मिलेगी। इंटरमीडिएट के छात्र शिवम ने बताया कि व्यवस्था लागू होने से अंक की चिंता कम होगी। मेहनत कर दोबारा अच्छे नंबर ला सकते हैं। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2020 से इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत यदि कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी विषय में पास हो सकता है। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की सुविधा पहले से लागू है।
डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट में इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। कई बार छात्र बीमार होने या किसी कारण से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें अंक सुधार का अवसर मिलना उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई और सीआईएससीई में पहले से लागू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में पहले से ही इंप्रूवमेंट की व्यवस्था लागू है। वहां छात्र दो-दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें