फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: समय सीमा खत्म, नहीं हुई खोदी गईं सड़कों की मरम्मत

Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 03 परिचय-मोहल्ला भैरवगंज में पाइपलाइन डालने के बाद उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के आदेश के बाद भी शत-प्रतिशत नहीं हो सकी। एक माह की समयसीमा बीतने के बाद भी अभी कई गांवों की सड़कें पाइपलाइन डालने के बाद दुरुस्त नहीं कराई गई। इससे कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अभी तक शत-प्रतिशत घरों में पेयजल आपूर्ति भी शुरू नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। जिले में जल जीवन मिशन के तहत करीब 1,100 करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं। गांव-गांव में पाइपलाइन डालने के लिए सीसी सड़कें खोदी गईं थीं। पाइपलाइन डालने के बाद कई गांवों में सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। इतना ही नहीं अधिकांश गांवों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है।
लोगों की इस समस्या को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रधानों के साथ 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री का काफिला रोक लिया था। इस दौरान विधायक ने पेयजल योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया था। मामला प्रदेश स्तर पर पहुंचने के बाद जलशक्ति मंत्री ने योजना से जुड़े अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रमुखों के साथ बैठक कर 30 दिन के अंदर सभी परियोजनाओं का काम पूरा कराकर सड़कें दुरुस्त करने और हर घर जल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि समय पर काम पूरा न होने पर कंपनी के अधिकारियों को ब्लैकलिस्टेड करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी कई गांवों की सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और शत-प्रतिशत घरों तक पानी भी नहीं पहुंच रहा है।

फोटो 08 एमएएचपी 03 परिचय-मोहल्ला भैरवगंज में पाइपलाइन डालने के बाद उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो 08 एमएएचपी 03 परिचय-मोहल्ला भैरवगंज में पाइपलाइन डालने के बाद उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें