फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में अर्चना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़। नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में चल रहे वर्चुअल समर कैंप में प्राइमरी व जूनियर दोनों वर्गों में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न योग, व्यायाम और आसनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग से अथर्व, अक्षय सोनी, जोया , हसन , शिवांश , शुभम , आराध्या , समेत अन्य ने योग कर प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की छात्राओं का प्रदर्शन ढाई घंटे तक चला। इसमें हाईस्कूल की छात्रा अर्चना पटेल ने बाजी मारी। निष्ठा सिंह, कंगना नगरिया, सानिया समेत अन्य का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कि दुनिया को योग का ज्ञान भारत ने दिया है। योग एक ऐसा माध्यम है जिसका अपनाकर इंसान काफी हद तक सेहतमंद रह सकता है। खेल एवं व्यायाम प्रशिक्षक मो. अरशद की देखरेख में हुआ।
अधिकारियों व कर्मचारियों ने लगवाया टीका
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अंशुमान धुन्ना ने बताया कि 10 जून को 45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों एवं 11 जून को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कराया गया। सभी से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने न जाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला चिकित्सालय में दिखाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें