जनपदवासियों के लिए अब राहत भरी खबर है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित को थानों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। नवागत पुलिस अधीक्षक ने थानों में प्रार्थना-पत्र लेकर आए पीड़ितों को उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित करके पीली पर्ची देनी होगी। जिसमें जांच अधिकारी का भी नाम व पद दर्ज होगा।
पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर सिंह शनिवार को एसपी आफिस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरियादी से कोई भी थानाध्यक्ष गलत तरीके से पेश न आए। जिले में आपरेशन आल आउट चलाया जाएगा। जिसके तहत थानों को एक घंटे पहले किस स्थान पर चेकिंग करनी है इसकी जानकारी दी जाएगी।
जिले में जुएं की फड़ बंद कराए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि थानों हर फरियादी की रिपोर्ट दर्ज हो। पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेने के बाद उसे पीली पर्ची दी जाए। जिसमें प्रार्थी का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ ही जांच अधिकारी का नाम व उसका पद अंकित हो। अपराधों में कमी लाने के आदेश थानाध्यक्षों को दिए। रात में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम को गश्त बढ़ाने को कहा। साथ ही कहां कौन ड्यूटी कर रहा है, इसकी चेकिंग वह खुद करेंगे।