फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यमुना पुल...रोकटोक खत्म, आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एनएच-34 स्थित 677 मीटर लंबे यमुना पुल पर तीन दिन से शुरू विशेष मरम्मत अभियान रविवार रात को पूरा हो जाएगा। बिटुमिनस परत का काम पूरा होते ही सोमवार सुबह आठ बजे से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। रूट डायवर्जन को समाप्त कर हल्के-भारी सभी वाहन अन्य दिनों की भांति ही निकलेंगे।
विज्ञापन

यमुना पुल की मरम्मत के लिए 26 से 28 जून तक रात में आठ से सुबह आठ बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। परिवर्तित मार्ग से वाहन निकाले गए। हालांकि इस दौरान वाहन स्वामियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ जरूर पड़ा। वाहनों में ईंधन अधिक लगा। चक्कर न लगाना पड़े इस वजह से कई वाहन तो सुबह आठ बजने का इंतजार करते देखे गए।
एनएएचएआई ने काम तय समय में पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया। पुल की लंबाई में पहले मिलिंग मशीन से क्षतिग्रस्त बिटुमिनस परत हटाई गई। इसके बाद सफाई कर नई बिटुमिनस परत बिछाई गई। रविवार रात में युद्ध स्तर पर काम चला। इस कार्य में मिलिंग मशीन, पेवर, रोलर, बॉयलर, एयर ब्लोअर और वॉटर टैंकर सहित नौ मशीनों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती रही। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हर दिन रात में करीब छह हजार चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। इसके लिए मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। एंबुलेंस को प्राथमिकता के आधार पर पुल पार कराया गया।
जय बिल्डर्स के मैनेजर सौरभ यादव ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से पुल पर सामान्य आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। यातायात पुलिस के दीवान असित ने बताया कि बंदी के दौरान ट्रैफिक का दबाव जरूर रहा लेकिन पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का सुचारु संचालन कराया। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें