फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन्नाथ जू मेला पहुंची देवराज इंद्र की सवारी

Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गोवर्धन्नाथ जू मेले में सजा भगवान का दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के गोवर्धन्नाथ जू मेले में सोमवार की रात देवराज इंद्र की सवारी गोवर्धन्नाथ जू मेला में मंदिर पहुंची। मेला स्थल पर कस्बे में स्थापित 108 कृष्ण मंदिरों के विमान पहुंच चुके हैं। देवोत्थान एकादशी के मौके पर चरखारी का नजारा मिनी वृंदावन नजर आएगा।
विज्ञापन


दीपावली के दूसरे दिन से ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले की शुरूआत हुई थी। एक माह तक चलने वाले मेले में दिन व रात के समय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। सोमवार की रात देवराज इंद्र की सवारी सदर मंदिर से झंडा बाजार, गोलाघाट, रावबाग, पचराहा होते

हुए गोवर्धन्नाथ जू महाराज मंदिर में पहुंची। देवोत्थान एकादशी के मौके पर यहां कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं का विशाल मेला लगेगा। मंदिर के पुजारी पंडित रवींद्र गुरुदेव ने बताया कि 108 मंदिरों के विमान गोवर्धन्नाथ जू मेले में आ गए हैं, जो पूरे माह रहेंगे। सवारी के दौरान मेला प्रभारी नरेंद्र श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मुइनुद्दीन उर्फ मुइया, सतीश श्रीवास्तव, प्रदीप पंसारी, सौरभ सक्सेना, शाबिर खां सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें