महोबा। थाना पनवाड़ी के नकरा गांव में निजी भूमि के पट्टे पर चल रहे बालू खनन के दौरान एक श्रमिक की दबकर मौत हो गई। जनपद बांदा के जमरेही गांव निवासी कौशल (21) अपने साथियों के साथ नकरा बालू खदान में मजदूरी का काम करता था।
शनिवार की रात खनन कार्य के दौरान जेसीबी से बालू भरी जा रही थी। तभी जेसीबी के आगे का हिस्सा खदान के ऊपरी हिस्से में लग गया। इससे गिरे मलबे की चपेट में आने से कौशल दब गया। काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने उसे मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद खदान संचालक मामले को रफा-दफा करने में जुटे रहे। सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार का कहना है कि नकरा बालू खदान में मिट्टी का ढेर हटाते समय चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उधर, मृतक के पिता रामबहोरी ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर बेटे की मौत छत से गिरकर होने की बात कही। श्रमिकों का कहना है कि पत्थरमंडी कबरई में आए दिन होने वाली मौतों पर पट्टाधारक परिजनों को 10 से 12 लाख रुपये देकर उनका मुंह बंद करा देते हैं। (संवाद)
फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद
फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद